![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/Screenshot_20250129-141115__01-600x1024.jpg)
आष्टा। नगर के सी.एम. राइज शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू भाई, पार्षद रविन्द्र शर्मा, एस.डी.ओ.पी. आकाश अमलकर की उपस्थिति में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजन किया गया।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250126-WA0050__01.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0069-1024x768.jpg)
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
विदाई समारोह में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/FB_IMG_1737888168597-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0064-1-1024x458.jpg)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में से मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन भी किया गया। मिस्टर फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं के छात्र सचिन तथा मिस फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं जीवविज्ञान अंग्रेजी माध्यम की छात्रा अंजलि परमार को पुरूस्कृत किया गया।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0145-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0066-1024x458.jpg)
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने कहा कि सी.एम. राइज़ स्कूल शासन की तरफ से आष्टा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी सौगात है,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250128-WA00671-1024x163.jpg)
जिससे ग्रामीण एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी माध्यम में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को सादा जीवन उच्च विचार का सूत्र अपनाने की सलाह दी।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0142-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0057-1024x458.jpg)
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वह मेहनत करने से पीछे नही रहे, और सी.एम. राइज़ के माध्यम से उनकों जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0143-1024x1024.jpg)
उसे ठीक से ग्रहण कर अपने कॅरियर निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि वो भी इसी विद्यालय में पढ़े है किन्तु आज जिस प्रकार की शिक्षा एवं खेलकूद संबंधी गतिविधियां सी.एम. राइज़ विद्यालय में करवाई जा रही है,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0144-1-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0065-1024x458.jpg)
उस स्तर की शिक्षा एवं अन्य गतिविधियां शासकीय स्कूलों में नही थी। नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वो शिक्षकों द्वारा बताएं मार्ग का अनुसरण करें।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0144-1024x1024.jpg)
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर ने विद्यार्थियों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया और कहा कि अति उत्साह में विद्यार्थी ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे उनका रिकार्ड खराब हो जाएं।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20240125-WA00381-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0070-1024x458.jpg)
उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई आने पर अपने माता पिता, शिक्षकों आदि को अवश्य बताएं
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250124-WA0012-1024x562.jpg)
जिससे समस्या का उचित समाधान किया जा सकें। किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न ले अन्यथा आप कानूनी परेशानियों में पड़ कर अपना भविष्य बर्बाद कर सकते है।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250124-WA0019.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0058-1024x576.jpg)
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश वर्मा के मार्गदर्शन में छात्राएं रिदिमा सोनी, श्रेया सोनी, सौम्या चौरसिया एवं तनिषा ताम्रकार द्वारा किया गया।
विदाई समारोह को सफल बनाने में
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0137-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0061-1024x458.jpg)
आसमा खानम, अन्तेश धारवां, सम्राट ढ़ोके, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, गौतम चौरसिया, जितेन्द्र धनवाल, अमिता सोनी, भूपेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र मेवाड़ा, पदमा परमार, जितेन्द्र मेवाड़े, लीला भिलाला, नमिता लोवंशी, पवन राया, निहायत मंसूरी, नेहा अंसारी,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0138-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0060-1024x576.jpg)
मनोज कुमार कलमोदिया, मो. इमरान, उर्मिला यादव, डॉ. दीक्षा खंडेलवाल, राज सिंह, तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, सपना यादव,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0112-1024x1024.jpg)
वीरेन्द्र सिंह, डॉ. स्मिता नायर, संदीप जायसवाल, हेमेन्द्र पाटीदार, आराधना चंद्रवंशी, प्रकाश यादव, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामडिया, विजय हाटेकर, निर्मल बैरागी,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0139-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250129-WA0059-1024x576.jpg)
जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, सतीष वर्मा, धीरज शर्मा, राजेश मालवीय, मनोज बडोदिया, गौरिशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी,
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0093-1024x1024.jpg)
शशि बिंजवा, अनिल पटेल, ज्योति मंडलोई, ज्योति चौहान, डी.एस. मांडवा, कासिम खान, राजीव सारसिया, डी.एस. मांडवा, मुकुन्द सिंह बरोडिया, विजय अडगले, एस.के सिंगारिया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0141-1024x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/Screenshot_20250129-152411__01-727x1024.jpg)
![](https://ashtaheadline.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0092.jpg)