Spread the love

आष्टा । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजय दशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र ठाकुर मायसेम के नेतृत्व में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व उत्साह,उमंग,एवं परंपरा अनुसार मनाया जायेगा। इस वर्ष भी 71 फीट के रावण के पुतले का दशहरे के दिन किया जायेगा।

नवीन दशहरा मैदान पर रावण निर्माण व अन्य कार्यो को लेकर आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट ,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,अध्यक्ष हरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्तिथि में भूमिपूजन कार्य विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्य की विधि नगर पुरोहित मनीष पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई।

71 फिट के रावण के पुतले का निर्माण स्थानीय कलाकारो द्वारा किया जायेगा। विजय दशमी पर रावण दहन के पूर्व धरती से आसमान तक जोरदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा,राम रावण युध्द के बाद रावण दहन होगा । इस अवसर पर अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर ने बताया की असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजय दशमी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा ।

इसको लेकर सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है।विजय दशमी उत्सव समिति की कार्यकारणी का गठन भी पूर्ण हो गया है। इस मौके पर पराम्परानुसार भगवान श्रीराम के द्वारा रावण का वध किया जाएगा।


राम बरात का आकर्षक चल समारोह विजय दशमी पर भाऊ बाबा मंदिर से दशहरे के दिन दोपहर एक बजे प्रारम्भ होगा जो की नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ छोटा दशहरा मैदान पहुंचेगा वहा का परंपरा गत छोटे रावण का दहन कर , बड़े दशहरा मैदान पर पहुंचेगा,यहा लंका पति रावण के साथ कुंभकर्ण और वेघनाथ के पुतले का भी दहन किया जाएगा।

भूमिपूजन अवसर पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिह मेवाड़ा ,पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार, शेषनारायण मुकाती,सकल समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, एसडीओपी आकाश आमलकर, टीआई रविंद्र यादव,विजय दशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर मायसेम , हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट,पंडित मनीष पाठक

समाज सेवी विजेंद ठाकुर ,महेंद्र सिंह ठाकुर,राजेंद्र सिंह ठाकुर,पार्षद तेज सिंह राठौर, रवि शर्मा ,पत्रकार राजीव गुप्ता,दिनेश शर्मा ,रूपेश राठौर,पंकज यादव उमेश शर्मा,,योगेंद्र ठाकुर, विनीत सिंघी,जितेंद सोभाखेड़ी,कुशल पाल लाला,आनंद गोस्वामी

सुभाष नामदेव,कमल ताम्रकार, लखन पाटीदार,नरेंद्र डोंगरे,अनिल धनगर ,हरेन ठाकुर,अरविंद जटाखेड़ा,शेलंद्र मोलूखेड़ी ,बलवीर ठाकुर,नरेंद्र कुशवाह,महेश सुलखेड़ी,राजेंद्र पटरिया, रोहित डासनिया,प्रकाश कुशवाह

अनिल धुर्वे ,राजेन्द मुरवार,राजेश भैया कुशवाहा, शिवनारायण मेवाड़ा,अशोक कुशवाह,योगी सक्ससेना,धर्मेंद्र मेमदाखेड़ी, चंदर सिंह ठाकुर,सीटू सिलाकारी ,सुशील पांचाल, गगन तिवारी ,अंकुश सोनी,

मोहित प्रजापति,अभिराज ठाकुर,आदित्य जेन,अखिलेश पाटीदार भानु पालीवाल,मनीष प्रजापति,रोहित तोमर,अंकुश प्रजापति,रजत सोनी, कृष्णा शर्मा, सोनू डुमाने, अनिल कुशवाहा , विशाल राठौर, रुद्राक्ष कुशवाहा, दीपू अंबिका ,विकास डाबी

अमन चावलिया,जितेंद्र दुबे,रजत सोनी,श्याम परमार, सीटू सिलालरी, ,प्रणय नाकोड़ा,सुशील कुशवाह ,विकास डाबी योगेश विश्वकर्मा,यश ताम्रकार, योगेश विश्वकर्मा,गणेश सोनी, करण डूमांने,हर्षवर्धन ठाकुर ,राजीव ठाकुर, विमल राठौर सुभम ठाकुर,विजय भाटी, दीपू ठाकुर,विजय राठौर,राहुल ठाकुर, सुरज ठाकुर,राहुल भज्जी मेवाड़ा, राजा मेवाड़ा,देवेंद्र राजपूत,उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!