Spread the love

“श्वेतांबर समाज का सामूहिक मिच्छामी दुक्कड़म कार्यक्रम हुआ संपन्न
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा का समाजजनों ने किया बहुमान”

श्वेतांबर जैन धर्म का सबसे पवित्र आध्यात्मिक पर्वों के राजा पर्वाधिराज पर्यूषण के समापन पश्चात् मालव गिरनार तीर्थ किला स्थित मंदिर में सामूहिक मिच्छामी दुक्कड़म कार्यक्रम मुनिश्री के प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में समाज के संगठनों प्रमुखों द्वारा अपने विचार व्यक्त कर सामूहिक मिच्छामी दुक्कड़म कहा। तत्पश्चात्् पर्यूषण के दौरान तप-त्याग करने वाले तपस्वियों का बहुमान कर अनुमोदना की गई। वहीं समाज के उज्जवल भविष्य शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रतिभाशालियों का भी सम्मान किया।

समाज अध्यक्ष पवन सुराना, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, विनीत सिंगी, राहुल चतरमुथा, आलोक वोहरा, लोकेन्द्र बनवट, गुलाबचंद सुराना,अशोक देशलहरा द्वारा सामूहिक मिच्छामी दुक्कड़म कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षदगण रवि शर्मा,

तेजसिंह राठौर, विशाल चौरसिया, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया,कल्लु मुकाती, सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पत्रकारगण सुशील संचेती,नरेन्द्र गंगवाल, किरण रांका, धनंजय जाट, संदीप छाजेड़ का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने

उपस्थित समाजजनों को सामूहिक रूप से मिच्छामी दुक्कड़म कहते हुए कहा कि क्षमा करना सबसे बड़ा पुण्य है। संवत्सरी पर प्राणी मात्र से मन, वचन व काया से मिच्छामी दुक्कड़म करते हैं। जाने-अनजाने में हुई भूलों व गलतियों को क्षमा करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्वेतांबर समाज के श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थी।

“जय जिनेंद्र महिला मंडल ने लगाई आपकी अदालत
वृद्धाश्रम एवं अंतर्जातीय जाति विवाह पर शानदार प्रस्तुति देकर सभी को झकझोर दिया”

पर्यूषण पर्व दसलक्षण महापर्व पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र
किला मंदिर पर श्री चंद्र प्रभु मंदिर गंज की जय जिनेंद्र महिला मंडल द्वारा आप की अदालत लगाई गई । वहीं वृद्धाश्रम एवं अंतर्जातीय विवाह के साथ ही बच्चों द्वारा मंगलाचरण की रंगारंग प्रस्तुति दी।सभी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को झकझोर दिया।जय जिनेंद्र महिला मंडल गंज द्वारा आयोजित आपकी अदालत कार्यक्रम में जय जिनेंद्र महिला मंडल ने वृद्धाश्रम व अंतर्जातीय विवाह जैसी समाज की विकृतियों को दूर करने के लिए संदेश दिया।

प्रस्तुति देखकर उपस्थित जनों को झकझोर दिया।आखिर कोई बेटी अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में क्यों नहीं छोड़ना चाहती, जबकि उसी बेटी के सास -ससुर को वह वृद्धाश्रम पहुंचाती है। जन जागृति एवं प्रेरणा दायक कार्यक्रम को समाज जनों ने काफी सराहा।इस अवसर पर काफी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

“सदस्यता अभियान अंतर्गत आज किसान मोर्चे ने चलाया महा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष मानसिंग ठाकुर ने ग्राम में चौपाल लगा कर किसान भाईयों को बनाया सदस्य”

मध्य प्रदेश में भाजपा का चल रहा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत आज 15 सितंबर को पूरे मप्र में किसान मोर्चे ने आज बूथ स्तर तक ग्राम ग्राम पहुच कर किसान मोर्चे के सदस्यो,पदाधिकारियों ने किसानों को चौपालों पर बैठ कर चर्चा की एवं मिस्डकॉल से उनेह भाजपा का सदस्य बनाया।


सीहोर जिला भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर आज किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम लाखिया के बूथ क्र 93 पर पहुचे । यहा चौपाल लगा कर किसान भाइयों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए सदस्य अभियान की जानकारी देते हुए उन्हें अपने मोबाइल पर सदस्यता अभियान के नंबर से मिस्डकॉल दे कर के उन्हें सदस्य बनाया ।

आज सीहोर जिले में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने सीहोर जिले के सभी 22 मंडलों में सदस्यता अभियान चलाकर युध्द स्तर पर ग्राम ग्राम पहुंच कर किसान भाईयों को भाजपा का सदस्य बनाया । सीहोर जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने उक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की प्रदेश नेतृत्व ने किसान मोर्चे को प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

“महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस,सदस्यता अभियान की भी की शुरूआत”

महिला कांग्रेस का चालवीसवा स्थापना दिवस महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल के निर्देश पर ग्राम मालीखेड़ी मनाया गया। सर्वप्रथम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की एव सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओ को सशक्तीकरण के लिए हमेशा कार्य किया है।

कांग्रेस ने कभी झूठ का सहारा नही लिया। न ही धर्म का सहारा लिया। देश के हित में हमेशा कार्य किया है। कांग्रेस ने महिला का आरक्षण किया। महिलाओ को पुरूष से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य किया है। उनहे आजादी दी।आज घर से निकलकर महिलाएं हर वर्ग मे कार्य कर रही है। यह ंकांग्रेस की देन है। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष रीना मालवीय,गज्जी बाई मालवीय,सुनीता मालवीय,लीलाबाई,रामसभा, संतोषबाई ष्शुगनबाई चंपा बाई फूलकुवर ष्शारदा बाई,शकरबाई,धन्नू बाई, गुलाबबाई, रामकुवर बाई,गोकल बाई, शाकुंतलाबाई,सीमाबाई,लाडकुवर बाई,रागिनी बाई, दिलीप मालवीय सहित बड़ी संख्या मे महिला उपस्थित रही।

You missed

error: Content is protected !!