सीहोर: भारतीय जनता पार्टी सीहोर नगर मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय मोदी स्कूल में दो दिनों से संचालित हो रहा था आज प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन के उद्घाटन सत्र प्रारंभ के पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय एवं प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास वीरानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया ।
वर्ग के अंतिम दिन के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में श्री वीरानी ने वर्ग में कार्यकर्ताओं के समक्ष विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व कल्याण में विश्वास करती है सर्व कल्याण के लिए व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है ।
कार्यकर्ता का व्यक्तित्व सदैव ऊंचा रहे जिससे कार्यकर्ता अपने व्यक्तित्व की दम पर राष्ट्रीय सेवा एवं समाज की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है और व्यक्तित्व की दम पर हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सर्व कल्याण के लिए सेवा भाव से कार्य करते हैं।
वर्ग के अन्य सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मिश्रा, श्री मोहन चौरसिया प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी श्री अनिल उपाध्याय,
श्री कमलेश कटारे, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री कुमेर सिंह गुर्जर, श्री जसपाल सिंह अरोरा, पिछड़ावर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह, श्री अनूप चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
मंडल प्रशिक्षण वर्ग का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रिन्स राठौर ने किया एवं आभार भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक हृदेश राठौर ने माना ।