Spread the love

आष्टा । आष्टा के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तेंदुए का मूवमेन्ट बना हुआ है। अभी तक कई ग्रामो में वो देखा जा चुका है। अब सूचना मिली कि वो अपने दो छोटे बच्चों के साथ एक दिन पूर्व ग्राम अरनिया दाऊद में दिखा तथा उसने एक बछड़े का भी शिकार किया।

रेंजर श्री राजेश चौहान ने इस बात की पुष्टि की तथा बताया की वन अमला सूचना के बाद पूरी तरह सतर्क है,गश्त भी की जा रही है। कल वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिये जंगल मे पिंजरा भी लगाया है। इसके पूर्व में भी कई ग्रामो में तेंदुए ने जानवरो को भी अपना शिकार बनाया है।

वन अमले ने भी पिंजरे रख कर उनेह पकड़ने के प्रयास किये थे लेकिन सफल नही हो पाये। दो दिन पूर्व रात्रि में एक तेंदुआ सिद्दीकगंज के आस पास देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि भी की है। वन विभाग को इस मामले को अति गम्भीरता से लेना चाहिये।

You missed

error: Content is protected !!