Spread the love

आष्टा । अपनी साफ,स्वच्छ,कट्टर हिंदूवादी छबि के साथ कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलने वाले वर्तमान सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी पर

एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए आज लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की, की गई 195 उम्मीदवारों की प्रथम सूची में देवास लोकसभा से

पुनः महेंद्रसिंह सोलंकी के नाम की घोषणा होते ही पूरे लोकसभा की सभी आठो विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जम कर आतिशबाजी चलाई गई।

देवास से श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के नाम की घोषणा होते ही देवास लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आष्टा विधानसभा में भी कार्यकर्ताओ में अपार खुशी का माहौल देखा गया।

नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल देखा गया।

You missed

error: Content is protected !!