Spread the love

सीहोर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश समाधिया की पत्नी एवं प्रदीप समाधिया, रमाकांत समाधिया, बिल्लू समाधिया की भाभी श्रीमती शीला समाधिया का दुखद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से प्रारंभ होकर इंदिरा नगर स्थित मुक्ति धाम पहुंची। जहां विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

विनम्र श्रद्धांजलि……

श्रीमती समाधिया के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम कुईया, प्रदीप एस चौहान, महेंद्र सिंह ठाकुर मनकी, योगेश उपाध्याय, गौतम शाह, धर्मेंद्र यादव बाबू, विवेक दोहरे, जुगल पटेल, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश परमार सहित जिले के समस्त पत्रकारो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इसी प्रकार पार्षद कमलेश राठौर, दीपू चौरसिया, आशीष विश्वकर्मा, आशीष राजौरिया, महेंद्र राय, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, मुरलीधर शर्मा, अनिल उपाध्याय, महेंद्र शर्मा, राजू विश्वकर्मा, दीपक राठौर, अनिल राठौर, नितेश राठौर, संजय पाराशर, शिव गौर, चिलू चौरसिया, आकाश जोशी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी है।
आष्टा हैडलाइन परिवार की ओर से भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

error: Content is protected !!