Spread the love

“भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अतंर्गत एक दिवसीय प्रवास पर विधायक जायेंगे ग्राम कजलास,करेंगे ग्राम में ही रात्रि विश्राम”

भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अतंर्गत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ग्राम कजलास में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे । ग्राम के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों,बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख, कार्यकर्ताओ के साथ ग्राम वासियों से विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर हिताग्रहियो से मुलाकात करेंगे ग्राम में चल रहे विकास कार्यों एवम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना,

उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्डधारकों व फसल बीमा योजना, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि सहित कई अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से करेंगे संवाद । भाजपा संगठन के समस्त कार्यकर्ताओ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर कार्य शैली पर चर्चा कर अन्य कार्यक्रमो पर बात करेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जावर मंडल अध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण आदि उपस्थित रहेंगे।

“आदिनाथ भगवान ने कृषि करो या ऋषि बनों का सूत्र दिया –भूतबलि सागर महाराज
धर्म नहीं अर्थ,काम मिटाएं — मुनि सागर महाराज”

भगवान आदिनाथ जी जैन संस्कृति के प्रथम तीर्थंकर हैं ।जिन्होंने आज से करोड़ों वर्ष पूर्व पिता नाभिराय एवं माता मरु देवी के पुत्र के रूप में अयोध्या नगरी में जन्म लिया था ।लाखों वर्षों तक राज्य कर प्रजा को षटकर्म असि, मसि, कृषि, वाणिज्य, विद्या और शिल्प करने की शिक्षा देते हुए कृषि करो या ऋषि वनों का सूत्र दिया था। राज वैभव भोगने के बाद वैराग्य धारण कर मुनि बनकर तपस्या करते हुए आज ही के दिन माघ कृष्ण चतुर्दशी को उन्होंने कैलाश पर्वत अष्टापद से मोक्ष प्राप्त किया था।मन बंदर के समान है,इधर से उधर कूदता है।मन पर अंकुश लगाने का आव्हान किया। आदिनाथ भगवान ने काया को सूक्ष्म बना दिया,शरीर को छोड़ दिया।

भगवान मोक्ष गए तो बाल रुपी कचरा और नाखून गिर गया।आप लोग भी बाल रुपी कचरा को हटाएं । मुनि दो से चार माह में केशलोच करते हैं। उक्त बातें मुनिश्री भूतबलि सागर महाराज ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर पर आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आशीष वचन देते हुए कहीं। आपने कहा महान पुण्य का समय आया है,जो आपका कल्याण करेगा।एक पुण्य संसार में रखता है

और एक पुण्य सिद्ध शिला पर ले जाता है।हम भी पूज्य बने,यह भाव भाकर आराधना करें। आदिनाथ भगवान ने दोष नहीं लगने दिया।दोष दूर करने का प्रयास करें। कर्मों की जड़ को दूर करें। कर्मों को जीतने की ताकत पूछने पर मिलती है। आदिनाथ भगवान से सारे वैभव को त्याग कर आत्म कल्याण में लीन हो गए। आर्यिका बनने के बाद महिला भी केशलोच करती हैं।भूले भटके को राह दिखाने की बात करते हो, लेकिन आते नहीं। धर्म समझकर आत्म कल्याण करें।पाप से बचना नहीं जानते,पाप में लीन हैं।घर में शुद्ध भोजन करें। प्रतिमा लेने का अभ्यास करें।मुनि सागर महाराज ने आगे कहा दिन भी पावन हो गया। प्रभु ने अपने मोक्ष को प्राप्त किया।500 कल्याणक कर मोक्ष प्राप्त किया।

हमें भी उन जैसा बनना है। आदिनाथ जी असंसारी बन गए। निर्वाण कल्याणक अदृश्य है और यह गमन का कल्याणक है।पांच कल्याणक में मुख्य मोक्ष कल्याणक है। आदिनाथ भगवान ने अपना लक्ष्य प्राप्त किया।यह मोक्ष कल्याणक बहुत महत्वपूर्ण है।भाव ही भव के कारण बनते हैं।हाड़ तोड़ने वाले बहुत हाड़ जोड़ने वाले बहुत कम है। विशेष संवेग निर्जरा का माध्यम है। कर्म जो लिपटे हुए हैं,वह छूटेगा।

भक्तों का नहीं भगवान का ध्यान रखना चाहिए। धर्म नहीं अर्थ ,काम निपटाएं। अपने नहीं भगवान के कल्याणक मनाएं।अपना बड़प्पन नहीं करें। भगवान का गुणगान करें। पाप कर्म बहुत बजनदार होते हैं, पुण्य कर्म बहुत ही हल्का होते है। पुण्य छप्पड़ फाड़ कर देता है और पाप थप्पड़ मारकर देता है।

सिद्धों से शिक्षा ले, सभी को साथ लेकर चलें। अपने पूर्वजों व अपनी पीढ़ी को देखें। सम्यकदृष्टि बने। धर्म करने से सबकुछ होगा। धर्म पुरुषार्थ करें। आदिनाथ भगवान का पूरा परिवार मोक्ष गया। रास्ता दिखाने वाले मिल गए हैं।इस अवसर पर हाटपिपल्या, देवास, खातेगांव के काफी संख्या में श्रावक -श्राविकाएं मुनिश्री के आशीष लेने पहुंचे।

“शासकीय भूमि पर बोई गई मसूर की फसल जप्त”

सीहोर तहसील के ग्राम महोडिया में शासकीय भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही थी। एक एकड़ में अतिक्रमणकर्ता द्वारा लगाई गई मसूर की फसल जप्त कर ली गई है। सीहोर नायब तहसीलदार भरत नायक ने बताया कि

ग्राम महोडिया निवासी मूंग सिंह द्वारा खसरा क्रमांक सात में एक एकड़ रकबा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी। उसके द्वारा इस भूमि पर मूंग की फसल बोई गई थी। इस शासकीय भूमि से मूंग सिंह का कब्जा बेदखल कर मसूर की फसल जप्त कर ली गई है।

You missed

error: Content is protected !!