Spread the love

आष्टा । आज मतगणना के बाद घोषित हुए परिणामो के बाद समीक्षा का दौर शुरू हो गया,कौन कहा कहा से जीता,कहा कहा से हरा किसको कहा से कितने वोट मिले आदि आदि..


आज मतगणना के बाद आष्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर जो 20 साल से कांग्रेस में राजनीतिक वनवास भोग रहे थे,जब उनको लगा की मेरा वनवास कांग्रेस में रहते खत्म नही हो सकता तब उन्होंने भाजपा में आने का मन बनाया,भाजपा में शामिल होते ही उनका सितारा बुलंदी नापने लगा।

भाजपा में शामिल होते ही उनकी पत्नि श्रीमति कृष्णा गोपालसिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी,उसके बाद स्वयं गोपालसिंह जिला पंचायत के अध्यक्ष बने,फिर उन्हें भाजपा ने आष्टा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया और आज जीत के साथ उनका विधायक बनने का सपना पूरा भी हुआ और उनका 20 साल का राजनीतिक वनवास भी खत्म हो गया।


आज अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आष्टा हैडलाइन ने 335 ही मतदानो पर मिले मतों की,कौन कहा से जीता हारा की जानकारी एकत्रित की। जुटाई जानकारी अनुसार 335 मतदान केंद्रों में से 187 मतदान केंद्रों पर भाजपा प्रत्याशी गोपालसिंह इंजीनियर को जीत मिली वही 148 पर कांग्रेस विजय हुई।

error: Content is protected !!