Spread the love

“विश्वकर्मा धर्मशाला भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न”

धर्मशाला होने से सामाजिक एकता बढ़ती हैं, शादी विवाह, विश्वकर्मा जन्मोत्सव, अन्य प्रकार के सार्वजनिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो को समाज की धर्मशाला में करने से समाज के हर एक नागरिक को लाभ होता हैं। उक्त आशय के उदबोधन विश्वकर्मा समाज के गौरव संत श्री डॉ. तरूण मुरारी बापू ने विश्वकर्मा सुतार समाज की धर्मशाला निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम पर व्यक्त किये। संत डॉ. तरूण मुरारी बापू विश्वकर्मा सुतार समाज की धर्मशाला निर्माण के भूमि पूजन के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे । उनके साथ आष्टा क्षेत्र की प्रख्यात कथा वाचक कृष्णा धाम आश्रम की मुख्य कृष्णा माता भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुई ।

उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए एवं समाज के लोगो के कार्यक्रम में हो रहे व्यय को कम करने के लिए एवं एकजूटता से कार्यक्रम को करने के लिए समाज की धर्मशाला होना अतिआवश्यक होता है, समाज प्रगति करता है। मंच के माध्यम से भोपाल से पधारे विश्वकर्मा समाज बोर्ड सदस्य राजेश विश्वकर्मा ने भी धर्मशाला निर्माण के लिए सभी को बधाई शुभकामनाए दी। समाज अध्यक्ष मनोहरलाल विश्वकर्मा ने संचालन करते हुए कहा कि ये तो शुरुआत है, में समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा हु, मेरे अध्यक्ष के कार्यकाल और निवृत होने के पश्चात भी समाज की हर एक मूल भूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्पर रहूंगा, आज अपनी समाज की धर्मशाला निर्माण का गौरव जो हमे प्राप्त हुआ है वो सभी समाज बंधुओ और समाज समिति के पूर्ण योगदान से ही संपन्न हुआ है। उद्बोधन उपरांत विधि विधान से कन्नौद रोड, वैष्णवी नगर के पास पाडलिया रोड स्थित विश्वकर्मा समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला का भूमिपूजन किया गया एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती की गई। तत्पश्चात विशाल संख्या में पधारे सभी समाज बंधुओ को स्वल्पाहार करवाया गया एवं प्रसादी वितरण किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में समाज के गौरव संत श्री तरुण मुरारी बापू, कृष्णा माता, सकल हिन्दू समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, विश्वकर्मा बोर्ड सदस्य राजेश विश्वकर्मा एवं अन्य गणमान्यजन पधारे जिनका समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। संचालन विष्णु विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर समाज उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा एडिपिओ,धर्मशाला अध्यक्ष कृष्णपाल विश्वकर्मा, उत्सव समिति अध्यक्ष इंजी. विजेंद्र विश्वकर्मा, वेदप्रकाश पिपलोदिया, मांगीलाल विश्वकर्मा पदमसी, हरिओम विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, शिव श्रीवादी, राम श्रीवादी, लखन श्रीवादी, श्याम सिलोदिया, देवकरण विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, परमानंद विश्वकर्मा, शंकरलाल विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा सहित समाज के लोग बढ़ी संख्या में पधारे। समाज अध्यक्ष मनोहरलल विश्वकर्मा ने कार्यक्रम सफल बनाने पर सभी समाज बंधुओ को धन्यवाद प्रेषित कर आभार प्रकट किया।
“रायसिंह मेवाड़ा मित्र मण्डल ने किया भगवान अजमीड जी व लव कुश जयंती चल समारोह का किया स्वागत”

स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव के अवसर पर स्वर्णकार समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा मित्र मण्डल द्वारा गल चौराहा स्थित मंच बनाकर शोभायात्रा मे आकर्षक रथ पर विराजित भगवान अजमीड की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा मे समाज के वरिष्ठ सुभाष सावरिया, मनोज सोनी काका, संजीव सोनी पांचम, ब्रज सोनी, राजू श्रीमोड़, राधेश्याम सोनी का स्वागत सम्मान किया गयाl इसी प्रकार कुशवाह समाज द्वारा लवकुश जयंती के मौक़े पर श्री राधाकृष्ण मंदिर से चल समारोह निकाला गया जिसमे रथ पर लव कुश के रूप मे विराजित समाज के नन्हे कलाकारो का स्वागत सम्मान किया,

वही समाज के प्रमुख राजकुमार कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह, किशोरीलाल कुशवाह, धन्ना कुशवाह, सुरेश कुशवाह, हीरा कुशवाह का रायसिंह मेवाड़ा, तारा कटारिया, कमलेश जैन, आरिस अली, सुभाष नामदेव, रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, नीलेश खंडेलवाल, सुमित मेहता, पराग धाड़ीवाल, विजय मेवाड़ा द्वारा स्वागत सम्मान किया गयाl इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा ने कहाँ कि हमारा नगर आस्थावान नगर है जिसमे विभिन्न संप्रदाय के लोग निवास करते है, सबसे प्रमुख बात यह है कि कोई भी धर्म संप्रदाय का कार्यक्रम या चल समारोह हो सभी जन अपना सहयोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देते है ये आष्टा की पहचान है।
“लवकुश जयंती पर निकले चल समारोह में पीले मंगल कलश एवं चुनरी यात्रा ने नगर को किया धर्ममय

भगवान लवकुश जयंती का भव्य एवं विहंगम चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। कुशवाह समाज की सैकडो महिलाऐं माथे पर पीले रंग के मंगल कलश धारण कर व लाल चुनरी पहनी साड़ियो से चुनरी हाथ में लेकर संपूर्ण नगर का माहौल धर्ममय कर दिया। जुलूस के आगे भगवा ध्वजा लहराती हुई उत्साही युवाओ की टोली ने लवकुश की जय हो के गगनभेदी नारे लगाये। कुशवाह समाज के वरिष्ठ सदस्यो ने सिर पर लाल एवं पीले रंग के साफे बांधकर चल समारोह को गरिमा प्रदान की। रथ, बग्गी एवं घोडी के नृत्य ने दर्शको का मनमोह लिया। कुशवाह समाज के आराध्य भगवान लवकुश जयंती पर आयोजित चल समारोह का नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ ने आत्मीय स्वागत किया।

कुशवाह समाज की धर्मशाला से शुरू हुआ चल समारोह नगर के काछी मोहल्ला, बुधवारा, गल चौराहा, कालोनी चौराहा, कन्नौद रोड़ से पुनः धर्मशाला में पहुॅचा जहां पर भगवान लवकुश की आरती उतारी गई तथा समाजजन व अन्य गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार मित्र मंडल ने इस चल समारोह में कुशवाह समाज के वरिष्ठजन्, सामाजिक पदाधिकारियो, युवाओं एवं महिलाओ का सम्मान कर अभिनंदन किया। कैलाश परमार मित्र मंडल के वरिष्ठ विजय देशलहरा, गायत्री शक्ति पीठ प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, आनंद राकां, अनिल प्रगति, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र परमार, नरेन्द्र पोरवाल, संजय सुराणा, पल्लव प्रगति, कमल धवल, राज परमार, तेज सिंह पाटीदार, सचिन जैन, सौभाल परमार, संतोष मालवीय, रवि सोनी, मनीष सेन आदि ने कुशवाह समाज के पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, दलकिशोर कुशवाह, लवकुश जयंती समारोह पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल मनोज कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल दलकिशोर कुशवाह, भगत सिंह कुशवाह,सुनील कुशवाह अध्यक्ष दशहरा समिति, राजकुमार कुशवाह ठेकेदार, युवा संगठन सीहोर जिला अध्यक्ष रवि कुशवाह, गोपाल कुशवाह, अनिल कुशवाह, हुकुम कुशवाह बाबूजी नानकपुर, किशोरीलाल कुशवाह, विक्रम कुशवाह सैंधोखेडी,आदि का स्वागत किया।


“महाराजा अजमीढ़ जी के आदर्श एवं विचार अनुकरणीय- कैलाश परमार”
स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ जी के विचार एवं आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय हैं। हमें उनके विचारो एवं आदर्शो का आत्मसात् कर बेहतर समाज के निर्माण में भूमिका निभाना चाहिए। स्वर्णकार समाज का राष्ट्र के निर्माण में अनुकरणीय योगदान हैं। उक्त आशय के उद्गार प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने स्वर्णकार समाज के आराध्य देव भगवान अजमीढ़ जी की जयंती पर श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज युवा संगठन आष्टा द्वारा निकाले गए महाराजा अजमीढ़ जी के प्राकट्य दिवस पर आयोजित चल समारोह के स्वागत समारोह में व्यक्त किए।

स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराज अजमीढ़ जी की जयंती पर स्थानीय स्वर्गकार समाज द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से चल समारोह निकाला गया। भव्य एवं आकर्षक रथ में सवार भगवान अजमीढ़ जी की नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनो ने पूजा अर्चना की तथा स्वर्णकार समाज के वरिष्ठजन्, पदाधिकरीगण, युवाओ एवं महिलाओ का सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष राधेश्याम सोनी, सुभाष सोनी सांवरिया, गोपाल सोनी, डॉ. जी.डी. सोनी, डॉ. श्रीमति अर्चना सोनी, मनोज सोनी काका, गणेश सोनी, विजय सोनी, कैलाश सोनी काकू, युवा संगठन अध्यक्ष अखिलेश सोनी, दिनेश सोनी, श्रीमति रानी सोनी, श्रीमति ज्योति सोनी एवं समाज के अन्य वरिष्ठजन् एवं युवाओ एवं महिलाओ का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप प्रगति, सुभाष सांवरिया, गोपाल सोनी, पूर्व पार्षद शैलेष राठौर, नरेन्द्र पोरवाल, सुरेन्द्र परमार एडवोकेट, पल्लव प्रगति एडवोकेट, संतोष मालवीय, मनीष सेन आदि मौजूद थे।


“लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा निकाला गया चल समारोह एवं चुनरी यात्रा,स्थायीन युवा कुशवाह युवा संगठन के बेनर तले हुआ आयोजन”
भगवान लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा पारम्परिक रूप से सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कर मनाई गई। कुशवाह समाज युवा संगठन के बेनर तले नगर के विभिन्न मार्गो से चुनरी यात्रा एवं भगवान लवकुश की चल यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। भगवान शिव, भगवान कृष्ण के रूप में कलाकारो ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। चल समारोह एवं चुनरी यात्रा नगर के वार्ड 17 स्थित कुशवाह समाज की धर्मशाला से प्रारंभ हुई, जो कुशवाह समाज राधाकृष्ण मंदिर, परदेशीपुरा, बुधवारा रोड, गल चौराहा, भाउबाबा मंदिर, कालोनी चौराहा, कन्नौद रोड़ से शिवालय अस्पताल के पीछे बागवाली माता मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। बागवाली माता मंदिर में बागवाली माता की आरती की गई।

आरती यजमान जगदीश सुखराम कुशवाह परिवार ने मॉ बागवाली माता की आरती की। समाज की महिलाओ ने नगर के विभिन्न मार्गाे से निकाली गई चुनरी को मॉ बागवाली को समर्पित किया। समाजजन् एवं अन्य उपस्थित लोगो ने भगवान लवकुश की आरती की। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कैलाश परमार, वरिष्ठ समाजसेवी मोहन सिंह अजनोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, शैलेष राठौर, संजय जैन किला, कैलाश बगाना,हिंदू सकल समाज अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, मनीष डुंगरे, सुरेश सुराणा, शिव प्रजापति, रमेश मालवीय, लखन विश्वकर्मा, महेश जाट, सुधीर महलवार, राजबहादुर विश्वकर्मा, राजू गुप्ता पत्रकार,भुरू मुकाती, लखन पाटीदार का कुशवाह समाज ने अभिनंदन किया। प्रदेश के विभिन्न शहरो से पधारे कुशवाह समाज इंदौर महासभा अध्यक्ष त्रिलोक कुशवाह, टी.डी. पटेल कुशवाह, राजेश पंजारिया, भाजपा पिछडा वर्ग पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह, भोपाल समाज से प्रशांत कुशवाह, अजय कुशवाह, संजय कुशवाह, लक्की कुशवाह, मोंटी कुशवाह, अजय कुशवाह, बिजलौन समाज से हेमराज कुशवाह पूर्व सरपंच, मदन कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह पटेल, सीहोर समाज के बलराम कुशवाह, दिनेश कुशवाह, उज्जैन समाज के कुशवाह समाज अध्यक्ष रमेश कुशवाह, नरेश कुशवाह बंटी, बाबूलाल कुशवाह पेंटर, नरेश कुशवाह, संजय कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, श्रीकृष्ण कुशवाह, नरसिंहगढ़ समाज के अमरचंद कुशवाह, मानपुरा ग्रामीण अध्यक्ष कुशवाह समाज भगवत कुशवाह, हुकमचंद बाबूजी नानकपुर, श्रीकिशन कुशवाह, नंदलाल कुशवाह का भी स्थानीय समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। पटेल नारायण कुशवाह पूर्व लवकुश जयंती अध्यक्ष, भगत सिंह कुशवाह मटौलिया,

जगदीश कुशवाह मटौलिया, धरम मोतीलाल कुशवाह, राजकुमार कुशवाह ठेकेदार, किशोरीलाल कुशवाह पूर्व पटेल, राधेश्याम नारायण कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह पूर्व लवकुश जयंती अध्यक्ष, अमरचंद कुशवाह पटेल, बाबूलाल कुशवाह आडलिया, हेमराज कुशवाह, सेवाराम कुशवाह, तुलसीराम कुशवाह, केशरीमल कुशवाह, अशोक कुशवाह, रामचरण कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, भेरूलाल कुशवाह, अशोक कुशवाह, युवा संगठन पदाधिकारी सोनू कुशवाह, राम कुशवाह, लोकेश कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह पटेल, सुरेश कुशवाह मुनीम जी, राकेश कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, भविष्य कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, कमल कुशवाह, अमन कुशवाह, सतीष कुशवाह, गोलू कुशवाह, अज्जू कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, आनंद कुशवाह, अशोक कुशवाह, पिंटू कुशवाह, कल्लू कुशवाह आदि ने इस आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह ने किया। आभार राम कुशवाह एवं कैलाश कुशवाह शिक्षक ने व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!