Spread the love

आष्टा। सी.एम. राइज शास. उत्कृष्ट उमावि आष्टा प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। इसी श्रंृखला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में सी.एम. राइज़ स्कूल खोले जा रहे है। आष्टा में बनने वाला सी.एम. राइज़ विद्यालय जिसमें पांच हजार विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जायेगी। इस विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षण कक्ष, अत्याधुनिक खेल के मैदान, एवं परीक्षा के माध्यम से चयनित शिक्षकों द्वारा अध्यापन किया जायेगा। यह प्रदेश में बनने वाला सी.एम. राइज़ विद्यालयों में सबसे बड़ा है, जो कि लगभग 25 एकड़ क्षेत्रफल में होगा और जिसकी लागत वर्तमान में 53 करोड़ 20 लाख है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सीहोर के अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर ने बताया कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज और देश का विकास संभव नही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान की सरकार दृढ़ संकलित है। जिसका परिणाम है कि मध्यप्रदेश में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने अन्य प्रदेशो से भी विद्यार्थी आ रहे है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय में पढ़ाई का स्तर बहुत उच्च कोटि का है, इसी का परिणाम है, कि इस वर्ष इस विद्यालय के 114 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रति छात्र 25 हजार रूपयें की राशि लेपटॉप योजना के तहत प्रदान की गई।

गरीब एवं मध्यमवर्ग के लोग मंहगी शिक्षा अपने बच्चों को प्रदान करने के लिए अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में नही पहुंचा पाते थे। किन्तु सी.एम. राइज़ शासकीय उत्कृष्ट उमावि आष्टा में वर्तमान में केवल अंग्रेजी माध्यम में ही एक हजार विद्यार्थी अध्ययनरत है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई,पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल,अतुल शर्मा नगर मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जनपद उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।


इस अवसर पर सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के प्राचार्य मो. सितवत खान ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी का स्वागत कर रूपरेखा प्रस्तुत की।
उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में सुमित मेहता, ऋतु जैन, उमेश शर्मा, पंकज राठी, निलेष खंडेलवाल, पंकज नाकौड़ा, सुरेश परमार, रूपेश राठौर, हरेन्द्र ठाकुर, मनीष धारवां,

धनरूपमल जैन, डॉ सलीम , तेजसिंह राठौर,आनंद जैन, सीमा गंगवाल,पवन वर्मा, रूपाली चौरसिया, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ठाकुर, बी.आर.सी.सी. अजब सिंह राजपूत आदि उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र शिंदे, दिनेश कुमार गहरवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक,विद्यार्थी उपस्तिथ रहे।

error: Content is protected !!