Spread the love

आष्टा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की सहमति से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की अनुशंसा प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा के अनुमोदन पर जिला प्रभारी प्रदेश सचिव अकरम खान जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर ने आष्टा विधानसभा की कार्यकारिणी एवं आष्टा विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की।

जिसमें आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष अजय ठाकुर, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र मोलूखेड़ी, नगर अध्यक्ष टोनी कोठारी, जावर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, नगर अध्यक्ष अकबर मंसूरी, सिद्धीकगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास जाट, कोठरी नगर अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा को नियुक्त किया गया नियुक्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक एवं सम्मान समारोह शारदा कंपलेक्स कॉलोनी चौराहा पर रखा गया जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जितेंद्र शोभा खेड़ी रमेश मेवाड़ा की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया।

उसके पश्चात युवा कांग्रेस की भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हरपाल ठाकुर ने कहा की युवा कांग्रेस पर आज देश के आम लोगो की निगाह पार्टी नेतृत्व राहुल गांधी की ओर निगाह लगी है। युवा कांग्रेस से ही मजबूती के साथ जन विरोधी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की उम्मीद की जाती है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को हरपाल ठाकुर ने कहा कि जब आपको संगठन कोई जवाबदारी देता है

तो संगठन के प्रति और आम लोगों के प्रति आप की जवाबदारी और अधिक बढ़ जाती है, हमारा कर्तव्य बढ़ जाता है कि हम अपनी विचारधारा के अनुसार संगठन को मजबूत करें और लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करें जो लोग यह कर पाते हैं वह आगे बढ़ते हैं और जो नहीं कर पाते हैं वह पीछे छूट जाते हैं। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र शोभाखेड़ी ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा अनुसार हमें आम लोगों के लिये इसलिए संघर्ष करना चाहिए और मजबूती से पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचना चाहिए।


इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य हरपाल ठाकुर प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व सचिव जितेंद्र शोभा खेड़ी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र ठाकुर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश मेवाड़ा, कमल मेवाडा, मनीष खत्री, महेश इंजीनियर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निरंजन ठाकुर, जिला महामंत्री रिजवान पठान, राजकुमार मालवीय, शेख नाजिम, आष्टा अध्यक्ष अजय ठाकुर, आष्टा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र मोलूखेड़ी, आष्टा नगर अध्यक्ष टोनी कोठारी, जावर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, जावर नगर अध्यक्ष अकबर मंसूरी, कोठरी नगर अध्यक्ष शिशुपाल वर्मा, सिद्धिकगंज ब्लॉक अध्यक्ष

रामविलास जाट, विधानसभा उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर, सिराज पठान, विधानसभा महामंत्री विकास शर्मा, चेतन भाटी, शंकर सोनी, आकाश सोलंकी, प्रवीण जाट, नरेंद्र ठाकुर, गोलू पटेल, विजय पाटीदार, रवि परमार, जीवन डुडवे, जोहेब शेख, धर्मेंद्र खेलवाल, मयंक चौरसिया, संजय पटेल, गुलाब अटेरिया, अखिलेश वर्मा, इमरान खान, अफाक खान, सचिन, विक्रम मालवीय, अर्जुन ठाकुर, तेज सिंह राठौर, पराग धारीवाल, राहुल ठाकुर, दीपक ठाकुर, नवीन मुकाती, सहित सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!