Spread the love

आष्टा। आष्टा तहसील के ग्राम गवाखेड़ा के वीर सपूत लोकेंद्र सिंह ठाकुर के निधन होने पर उनकी स्मृति में ग्राम के स्कूल का नाम अमर जवान लोकेन्द्रसिंह ठाकुर के नाम किया जाएगा एवं ग्राम में उनकी याद में एक स्मारक का भी निर्माण कराया जायेगा।

जावर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों ग्राम गवाखेड़ा के वीर सपूत सैनिक लोकेंद्र सिंह ठाकुर के निधन के बाद उनके गृह ग्राम गवाखेड़ा में उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया था।

राजेन्द्र केशव ने बताया कि सैनिक लोकेन्द्रसिंह ठाकुर पर सेंधव समाज को गर्व है उनके अंतिम संस्कार के बाद विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने सैनिक लोकेंद्रसिंह ठाकुर की स्मृति में ग्राम में स्मारक एवं ग्राम के शा. स्कूल का नाम सैनिक लोकेन्द्रसिंह ठाकुर के नाम पर रखने की प्रक्रिया पूर्ण कराने की बात कही है। विधायक ने केशव की भरोसा दिया है। सेधव समाज एवं भाजपा मंडल जावर अध्यक्ष होने के नाते राजेन्द्र केशव ने पूरी विधानसभा के नागरिकों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया है।

You missed

error: Content is protected !!