Spread the love

आष्टा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने, दुसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर आज सभी मंडलों में भाजपा ने उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के इस दिवस को सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया।

फाइल चित्र,प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,सफलतम 7 वर्ष

भारतीय जनता पार्टी कोठरी मंडल ने आज विधायक रघुनाथसिंह मालवीय,मंडल अध्यक्ष रूपेश पटेल के नेतृत्व में इस अभियान के तहत नगर पंचायत कोठरी,ग्राम सियाखेडी,लसूडिया विजयसिंह  में अलग- अलग स्थान में अलग अलग समय पर खादान्न,मास्क वितरण, पौधारोपण एवं रक्त दान शिविरों का आयोजन किये गये। 


आयोजित कार्यक्रम में विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जनपद   प्रधान धारासिंह पटेल, एवं कोठरी मंडल अध्यक्ष रुपेश पटेल, रमेश पटेल, मानकचंद  जैन,  मोरसिंह मेवाड़ा, बलराम पटेल, महेश जायसवाल, जटालसिंह चेयरमेन, प्रेमसिंह मेवाड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील परमार, नरेंद्र ठाकुर, राकेश परमार, सोदान सिंह, यशवंतसिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओ ने आयोजित  कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस मौके पर विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम प्रधनमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद करते है की उनके कार्यकाल की जन हितैषी योजनाये जैसे उज्ज्वला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, घर-घर शौचालय बनवाये, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के तहत गरीबो को छत प्रदान की। वही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उन परिवारों को जिनको कोरोना से किसी प्रकार की हानि हुई है उन परिवारों को 5000 की पेंशन एवं एक लाख रु. की मदद की जावेगी एवं उन्हें अन्य योजनाओ का भी लाभ दिया जायेगा।


“आष्टा वार्ड 1,2,3 में चला सफाई अभियान,घरो को किया सेनेटाइज”
आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आष्टा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर तथा द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी क्रम में नगर के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3,4,5,6 में स्वच्छता अभियान चलाया गया सार्वजनिक शौचालयों को विशेष रूप से सफाई की गई संपूर्ण नगर मैं सैनिटाइजर का छिड़काव ट्रैक्टर ट्राली द्वारा बड़ी मशीन से किया गया। नगरपालिका के सहयोग से नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही साथ अन्य वार्डों में निशुल्क मास्क का वितरण किया गया कॉलोनी चौराहा और सब्जी मंडी नगर केंद्र क्रमांक दो तथा 3 पर मास्क वितरण किए गए।

बड़ा बाजार मैं विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के मुख्य आतिथ्य, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागोरी तथा जनपद प्रधान धारा सिंह पटेल के विशेष आतिथ्य में सूखी भोजन सामग्री का वितरण जरूरतमंदों को किया गया। साथ ही साथ महिला मोर्चा युवा मोर्चा और नगर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता अर्जुन कर्मनखेड़ी राहुल डाबी, ऋषि पाठक, अर्जुन सोनी, बिट्टू शर्मा द्वारा सिविल अस्पताल आष्टा में रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नवदीप कौर,मुकेश बड़जात्या,अलखनन्दा सोनी,संजय बंटू सोनी नगर महामंत्री धनरूप मल जैन,गजेन्द्र मालवीय, विशाल चौरसिया, कालू भट्ट, कोमल जैन, कमलेश जैन, कन्हैया गेहलोत, ओम नामदेव, सलीम ठेकेदार, कैलाश सोनी, अवनीश पिपलोदिया, रवि शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मनोहर भोजवानी, दिनेश सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


“डोडी में मास्क वितरण किया गया”
जावर मंडल के डोडी ग्राम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने एवं दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन व जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह केशव के आह्वान पर सेवा ही संगठन महा अभियान के तहत ग्राम केंद्र डोडी प्रभारी कल्याण सिंह खजुरिया द्वारा केंद्र पर पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरण किए एवं लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर डोडी, डॉक्टर तेज सिंह कर्मन खेड़ी, अर्जुन सिंह ठाकुर लाखिया, रतन सिंह ठाकुर पांडे विशेष रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!