Spread the love

सीहोर। जिले में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। प्रशासन के किसी भी अभियान का नागरिको पर लगता है कोई असर नही हो रहा है,शायद वे सख्ती की ही भाषा समझेंगे। आज भी जिले में जो संख्या पॉजिटिव की आई निश्चित वो बड़ी चिंता का कारण है। आज जिले में 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें से 19 सीहोर में मिले है। दूसरे नम्बर पर बुधनी क्षेत्र है। जिले में कोरोना एक्टिव की संख्या बढ़ कर 260 पर पहुच गई है। अगर इसी गति से पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा बढ़ता गया,नागरिक गम्भीर नही हुए तो हो सकता है शासन प्रशासन को कोई कठोर निर्णय लेना पढे।

शासन,प्रशासन,पुलिस के द्वारा पूरे जिले में जागरूकता को लेकर चल रहे अभियान के बाद भी जिले में लगातार पॉजिटिव मरीजो की संख्या में तेजी से इजाफा होना गम्भीर चिंता का कारण बनता जा रहा है, इसलिए सजग,सतर्क रहें,मास्क लगाये, दो गज की दूरी बनाये रखे,बार बार साबुन से हाथ धोये,सेनेटाइज का उपयोग करे।

आज जिले में सीहोर 105,आष्टा 68, इछावर 26,श्यामपुर 53,बुधनी 141,इछावर से 26,नसरुल्लागंज से 15 कुल 408 लोगो के सेम्पल भी लिये है। हमारी अपील है “जहाँ भी जाये-मास्क लगाये” दो गज दूरी बना कर रखे। बार बार हाथों को साबुन से धोये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!