Spread the love

आष्टा। मप्र मध्य क्षेत्र बिधुत वितरण कम्पनी शहर ने बिधुत बिलो की बकाया राशि की बसूली को लेकर कनेक्शन बिच्छेद करने का अभियान शुरु किया। एई श्री दिनेश कुमार कटारे ने बताया कि आष्टा शहर के 14 हजार 229 उपभोक्ताओं पर मंडल का 2 करोड़ 76 लाख बकाया लेना है।

बकाया बिलो की राशि बसूली को लेकर बिधुत कनेक्शन बिच्छेद करने की कार्यवाही शुरू की है,कल 63 उपभोक्ताओं के जिन पर 4 लाख 56 हजार बकाया था के कनेक्शन काटे गये, इनमें से 37 उपभोक्ताओं ने 2 लाख 24 हजार की राशि जमा कराई। श्री कटारे ने उन सभी उपभोक्ताओं से अपील की है जिनकी राशि बाकी है वे समय रहते अपने बिलो की बकाया राशि जमा करा दे और होने वाली असुविधा से बचे।

बिलो की राशि जमा नही कराने वाले उपभोक्ताओं पर,घरेलू के नाम पर कमर्शियल उपयोग करने वालो पर मंडल धारा 135,138,126 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करेगा। मंडल द्वारा शुरू की कनेक्शन काटो अभियान से बकाया दारो में हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!