Spread the love

आष्टा। आज पूर्णिमा पर आष्टा नगर के उन सभी करीब 75 से अधिक स्थानों पर जहां होलिका दहन होता है,उन सभी होलिका दहन स्थलों पर होली का डांडा गढ़ गया है।

आज परम्परा अनुसार नगर में जहां जहां वर्षो की चली आ रही परम्परा अनुसार जो व्यक्ति होलिका दहन स्थल पर होली का डांडा गाड़ते है,वे प्रतीक स्वरूप 5 कंडो के साथ पहुचे ओर होलिका दहन स्थल पर होली का डांडा गाड़ा।

होली के रंग,रंगों के संग

नगर में मुख्य बड़ा बाजार में करीब 30 सालों से नगर के चौकीदार हेमराज जी द्वारा होली का डांडा गाड़ते है,वे आज शाम को बड़ा बाजार में एवं नागोरी जी के घर के सामने पहुचे ओर होली का डांडा गाड़ा। आज से ठीक एक माह बाद होलिका दहन के साथ नगर में 5 दिवसीय रंग पर्व मनाया जायेगा।

फाइल चित्र

स्मरण रहे प्रदेश में ही नही देश मे आष्टा एक ऐसा शहर है,जहां आज भी वर्षो पूर्व की परंपरा कायम है,ओर यहा धुलेंडी से रंग पंचमी तक पांचों दिन रंग खेला जाता है,रंग पंचमी तो आष्टा की एक अलग ही पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!