Spread the love

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का दौरा कार्यक्रम,आज आयेंगे इछावर-सीहोर

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 15 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 03 बजे इछावर में आयोजित 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शाम 05 बजे सीहोर जिला चिकित्सालय में आयोजित 100 बिस्तरीय अस्पताल नवीन भवन एवं 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर युनिट नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शाम 06 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

“विधानसभा के नीलगिरी सभा कक्ष में याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में आष्टा विधायक हुए शामिल, पेंडिंग आवेदनों,याचिकाओं का हुआ प्रति परीक्षण”

मप्र विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक विधानसभा के नीलगिरी सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त समिति के मनोनीत सदस्य के रूप में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भी शामिल हुए। आज भोपाल में उक्त समिति की बैठक में लम्बे समय से पेंडिंग चले आ रहे 39 अभ्यावेदन एवं करीब 50 याचिकाओं का समिति के सभापति मंत्री श्री हरदीपसिंह डांग की अध्यक्षता में

समीक्षा एवं विभागों से आई जानकारियों का प्रति परीक्षण किया गया एवं कई पर निर्णय लिये गये। बैठक में जिन विभागों से जानकारियां नही आई उनके प्रमुखों को तत्काल जानकारियां प्रस्तुत करने को कहा गया है।
करीब 2 घंटे चली उक्त समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा एवं आई जानकारियों का परीक्षण कर निर्देश दिये गये।

“आचार्य भगवंत विद्यासागर महाराज एवं समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर तीन दिवसीय आयोजन आज से, मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज ने केश लोचन किया”

सोमवार 14 अक्टूबर को प्रातः जब श्रावक -श्राविकाओं ने भगवान के दर्शन करने के पश्चात मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे तो वहां पर मुनिश्री अपने दोनों हाथों से केश लोचन कर रहे थे। जैन साधु की सबसे बड़ी तपस्या अपने हाथों से अपने केशो का लोचन करना

अर्थात अपने शरीर से कोई मोह नहीं रखना रहता है।
मुनिश्री निष्पक्ष सागर महाराज ने बड़ी सहजता के साथ अपने केशो का लोचन करके आष्टा नगर में दूसरी बार केश लोचन किया ।मुनिश्री की चर्या को देखकर अनेक बच्चे एवं युवा पीढ़ी आश्चर्यचकित रह गए की जैन संतों की कितनी कठोर तपस्या रहती है।


15 अक्टूबर दिन मंगलवार प्रातः 7 बजे से नित्य शांतिधारा, अभिषेक, संगीतमय श्री पंचपरमेष्टि महामण्डल पूजन -विधान एवं मुनि संघ आशीर्वचन। प्रभावना वितरण आयोजक श्री पुलक जन चेतना एवं महिला जाग्रति मंच (प्रथम) शाखा आष्टा। बुधवार 16 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे नित्य शांतिधारा,अभिषेक श्री आचार्य छत्तीसी महामण्डल विधान ,

संगीतमय पूजन (छत्तीस मण्डल के साथ छत्तीस परिवारों को पूजन करने का परम सौभाग्य – मुनि संघ आशीर्वचन) प्रभावना वितरण तथा रात्रि– साढ़े सात बजे बहुचर्चित लोकप्रिय कार्यक्रम -कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि होगा। 17 अक्टूबर गुरुवार शरद पूर्णिमा महा महोत्सव पर प्रातः 7 बजे नित्य शांतिधारा,अभिषेक ,आचार्य भगवंत की महामांगलिक संगीतमय पूजन एवं परम पूज्य मुनि संघ के श्रीमुख से आचार्य श्री से जुड़े रोचक प्रसंग सुनने का अवसर मिलेगा।

वहीं दोपहर 1 बजे पुरानी सब्जी मंडी से प्रभावना यात्रा प्रारम्भ नगर के प्रमुख मार्गों से आचार्य श्री के जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर मिठाई वितरण किया जायेगा। श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति,श्री चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति ,श्री मुनि सेवा समिति,समस्त जिन मंदिर व्यवस्था समिति आष्टा ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!