Spread the love

आष्टा । पहले कांग्रेस में अध्यक्षो की नियुक्ति के बिना रामभरोसे चल रही कांग्रेस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहता था। अब जब जैसे तैसे प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस ने जिले के कई ब्लाकों के अध्यक्षो के नामो की घोषणा कर कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश की लेकिन लगता है हम नही सुधरेंगे की तर्ज पर कांग्रेस नेता नही सुधरेंगे। जैसे ही कांग्रेस के अध्यक्षों के नामो की घोषणा हुई,विरोध के स्वर गुटबाजी के तहत उठना शुरू हो गये ।

आष्टा में कल हुआ धरना प्रदर्शन

शुरुआत सीहोर से हुई निशांत वर्मा के नाम पर शुरू हुआ विरोध भोपाल तक जा पहुचा परिणाम स्वरूप उक्त नाम की घोषणा को स्थगित कर दिया। उसके बाद कल आष्टा में कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए पूर्व मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जिसमें कई नाराज नेता आंदोलन में नजर नही आये।

आज जावर में इस ही मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ यहा भी गुटबाजी उभर कर सामने आई। जावर ब्लॉक से जो दावेदार थे जब उनके नामो की घोषणा नही हुई तब नाराजी की खबरे यहा से भी आने लगी। आज जावर में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाओ को लेकर आंदोलन किया इस आंदोलन में आष्टा के भी वे नेता नजर आये जो कल आष्टा के आंदोलन में नजर नही आये थे। आष्टा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकिट मांग रहे एक दावेदार को भी जावर के आंदोलन में देखा गया जबकि वो आष्टा के आंदोलन में नजर नही आये थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में और केंद्र सरकार मैं लगातार की जा रही लोकतंत्र की हत्या के विरोध में और सरकार की जनविरोधी नीतियों का महा घोटालों को लेकर आवाज उठाने पर राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई। जिससे देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है इसी क्रम में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार धरना आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा जी के आह्वान एवम सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलबीर सिंह तोमर के निर्देश पर पर जावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसी धरना प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की एवं विरोध प्रदर्शन किया।


जिसमें मुख्य रुप से सीहोर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमल सिंह पहलवान, राजेंद्र कुमार भरेवा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर, एआईसीसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर,आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शोभा खेड़ी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना सिंगी, भैया मियां, इदरीश मंसूरी, डॉ. हेमंत वर्मा, जगदीश चौहान, एच.आर. परमाल, राजकुमार मालवीय, राजेंद्र कुमार मालवीय, श्रीमती आरती भगोरिया, शैलेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष पप्पू डॉक्टर कृष्ण गोपाल अजमेरा, मनोज कुमार जैन, मुकेश चौरसिया, धर्मेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण भरेवा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष हरपाल ठाकुर, मान सिंह ठाकुर आमला ,

सरपंच सफीक बाबा, पप्पू भाई, पार्षद बहादुर परिहार, पार्षद अनिल परिहार, जगदीश प्रजापत, मयंक चौरसिया, श्याम कुमार सोनी, पवन ठाकुर, योगेंद्र गोयल, देवराज पोरवाल, विशाल बमुलिया, सूरज सिंह ठाकुर, चेतन ठाकुर बमुलिया, रायमल, धर्म कुमार आष्टा, युवा अध्यक्ष टोनी कोठारी, नितिन शेकू खेड़ा, मोहित ठाकुर, राजेंद्र दरबार आष्टा, सुनील सेठी,

विनीत सिंगी, नईम भाई, अकबर मंसूरी, जितेंद्र भाना खेड़ी, गोलू पटेल हाजीपुर, अभिषेक विशु खेड़ी, अभिजीत ठाकुर, ठाकुर प्रसाद वर्मा, ओम नामदेव, महेंद्र टीपा खेड़ी, हरि सिंह भाटी, अनीश मास्टर, रामप्रसाद, मंडी डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह, महासचिव प्रदुम ठाकुर, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर जावर, आबिद हुसैन, अदनान हुसैन, पत्रकार राहुल, सरपंच एवं शैलेंद्र सिंह ठाकुर बावड़ी आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!