Spread the love

 आष्टा। आष्टा के डाबरी ग्राम के निवासी अशोक भैय्या ने संयम को अंगीकार कर मोक्ष मार्ग की राह को चुना है। तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर जी महामुनि राज के अंतिम शिष्य पूज्य गुरुदेव मुनि श्री 108 सुबल सागर जी का जब प्रथम चतुर्मास अलीपुर आष्टा में हुआ ,तब ब्रह्मचारी अशोक भैय्या आपके संपर्क में आए ,तभी उन्होंने ठान लिया था कि मुझे मोक्ष मार्ग की राह पर निरंतर आगे बढ़ते रहना है । आप धीरे-धीरे मोक्ष मार्ग की राह पर आगे बढ़ते गए । उसी का परिणाम 14 नवंबर 2021 को लखनऊ डालीगंज में पूज्य गुरुदेव आचार्य सुबल सागर जी महाराज द्वारा ब्रह्मचारी अशोक भैय्या जी को मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी।

परिवार के साथ अशोक भैय्या जी


इस संसार को असार समझ कर त्याग – तपस्या के माध्यम से मोक्ष मार्ग पर अग्रसर होने के लिए 62 वर्षीय अशोक जैन लक्ष्यपति ने आचार्य सुबल सागर महाराज के प्रवचन सुनने एवं उनका सानिध्य मिलने के पश्चात मुनि बनने का निर्णय लिया। अपने माता-पिता व परिवार से अनुमति लेने के पश्चात उन्होंने ब्रह्मचार्य जीवन आरंभ कर दिया था। आचार्य सुबल सागर महाराज का भिंड़ में चातुर्मास चल रहा है और वहां पर आज बिनौला निकाला गया। भिंड के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बजरिया से यह बिनौला प्रातः 8 बजे किला रोड से प्रारंभ होते हुए सदर बाजार ,बताशा बाजार से जैन मंदिर पर समापन हुआ। अशोक भैय्या 14 नवंबर 2021 को आचार्य श्री सुबल सागर महाराज से लखनऊ में  दिगंबर जैन मुनि दीक्षा लेंगे और आप मुनि बन कर अपना आत्म कल्याण करेंगे। 

संसार के सुखों का त्याग कर संयम का मार्ग करेंगे अंगीकार


लक्ष्यपति परिवार के दिवंगत स्वर्गीय भेरूलाल जैन, माता श्रीमती मनोरमा जैन के ज्येष्ठ सुपुत्र ब्रह्मचारी अशोक भैय्याजी ने आत्म कल्याण करने के लिए दिगंबर मुनि बनने का निर्णय कुछ साल पहले ले लिया था। उक्त परिवार के एवं दिगंबर जैन महामंत्री कैलाशचंद्र जैन एवं कोमल जैन ने बताया कि अशोक भैय्या का जन्म वर्ष 1959 में ग्राम डाबरी तहसील आष्टा में भेरूलाल जैन माता श्रीमती मनोरमा जैन के यहां हुआ था।

आपके चार भाई सुमत कुमार जैन,कोमल जैन अटल , कैलाश जैन (महामंत्री दिगम्बर जैन समाज) एवं मनोज जैन लड्डू  है। तथा दो बहन श्रीमती मीना नेमीचंद जैन बुधवारा आष्टा ,श्रीमती राजश्री राजकुमार जैन उदनखेड़ी है। उनके दो पुत्र  राजकुमार , राजेश जैन ,पुत्री  श्रीमती रजनी अभिषेक जैन (मेनचेस्टर  यूनाइटेड किंगडम) है। अशोक भैया की शिक्षा हाई सेकेंडरी तक की है। 50 सदस्यों का भरा पूरा लक्ष्यपति डाबरी परिवार दादा -दादी स्वर्गीय श्री हीरालाल जैन स्वर्गीय श्री मति मनी देवी के परिवार से अशोक भैय्या हैं।

error: Content is protected !!