Spread the love

आष्टा। आष्टा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भावरा में एक 20 वर्षीय युवक की ग्राम की तलाई में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। आष्टा पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार युवक नहाने गया था। जहा नहाने के दौरान तलाई में डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद जब उक्त युवक को सिविल अस्पताल लाया गया, यहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। आष्टा पुलिस ने बताया मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। युवक का नाम विशाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भंवरा बताया गया है। कल देर हो जाने से युवक का पीएम नही हुआ। आज प्रातः सिविल अस्पताल में युवक का पीएम किया गया।

error: Content is protected !!