Spread the love

आष्टा। अगस्त माह हमारे भारत के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का देशवासियों को नारा देकर अंग्रेज सरकार से हर स्तर पर असहयोग करने का निश्चय किया और सम्पूर्ण देश इस आव्हान से आंदोलित हुआ और अंग्रेजो को भारत छोड़ना ही पड़ा। इसी अगस्त माह में देश आजाद हुआ, इसी अगस्त माह में दुरदर्शी एवं वैज्ञानिक सोच वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ।

देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के अलोकतांत्रिक सोच एवं व्यवहार को आमजनता के मध्य ले जाने के लिए महांकाल की नगरी उज्जैन से प्रदेश की राजधानी भोपाल तक पदयात्रा पर निकली कांग्रेस नेत्री नूरी खान के नेतृत्व में निकली उक्त अगस्त क्रांति पदयात्रा आज आष्टा पहुची। खड़ी जोड़ पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नूरी खान ने कहा विगत दिवस हमारे काफिले में शामिल हमारे एक साथी शहजाद सिद्धीकी को एक वाहन दुर्घटना में गंभीर चोटो के बावजूद हमारी यात्रा रूकी नही है।

क्योकि देश एवं प्रदेश में हिटलर वाली तानाशाही प्रवत्ति अपनी जड़े जमा रही है। हमे मुकाबला कर देश में स्वच्छ एवं साफ समन्वयकारी कांग्रेस की सरकार पुनः बनवानी है। पदयात्रा का ग्राम खड़ी जोड़ पर पहुचने पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगरपालिका परिषद आष्टा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार एवं साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, नरेन्द्र कुशवाह, अनिल धनगर, सुनील कचनेरिया, पल्लव प्रगति, शुभम शर्मा ने भी नूरी खान का स्वागत किया। पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष मेहरवानसिंह मेवाड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावर के पूर्व अध्यक्ष कमलसिंह पहलवान उपस्थित थे।


“अगस्त क्रांति यात्रा का आष्टा नगर में हुआ प्रवेश,नही जुट पाई भीड़”
उज्जैन से भोपाल जा रही अगस्त क्रांति यात्रा का आज आष्टा नगर प्रवेश हुआ। कांग्रेस नेत्री नूरी खान के नेतृत्व में शुरू हुई उक्त यात्रा आज प्रातः डोडी से शुरू हुई जो शाम को आष्टा नगर पहुची। आष्टा आई अगस्त क्रांति यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बायपास से उक्त यात्रा ने आष्टा नगर में प्रवेश किया जो पार्वती पुल, पुराना बस स्टैंड,भवानी चौक, बड़ा बाजार, सुभाष चौक से यात्रा सुराना पैलेस पर सम्पन्न हुई। आष्टा पहुची अगस्त क्रांति यात्रा में कांग्रेस के युवा नेता पवन वर्मा, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार,पूर्व नपा अध्यक्ष मीना विनित सिंगी,हरपाल ठाकुर,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गुलाबबाई ठाकुर,रानू खत्री,सुनील सेठी,सुरेंद्र परमार,इदरीश मंसूरी,सहित कई नेता शामिल हुए। उक्त यात्रा का आज आष्टा नगर में रात्रि विश्राम रहेगा,कल प्रातः यात्रा सीहोर के लिए रवाना होगी। आष्टा पहुची उक्त यात्रा में उम्मीद ओर अपेक्षा अनुसार भीड़ नही जुट पाई।

You missed

error: Content is protected !!