Spread the love
Screenshot_20230126-004700__01
Screenshot_20230126-002844__01
Screenshot_20230125-235301__01
Screenshot_20230126-001105__01
Screenshot_20230126-002309__01
Screenshot_20230126-000156__01
Screenshot_20230126-001640__01
Screenshot_20230126-002854__01
Screenshot_20230818-212708__01-1
Screenshot_20230818-212703__01-3
Screenshot_20230818-212639__01-2
Screenshot_20230818-212645__01-2
Screenshot_20230818-212716__01-2
IMG-20230817-WA0017-1
ASHTA-HEADLINE-2
IMG-20230604-WA0018
IMG_20221206_105252__01
IMG-20230907-WA0012
IMG-20231102-WA0028
FB_IMG_1687543022567
IMG-20230626-WA0094

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कार्यकर्ताओं की ताकत भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ताओं को भी पार्टी ने कितना मान सम्मान दिया है,पहले सांसद का टिकिट दिया,मुझे कार्यकर्ताओ,मतदाताओं ने सांसद बनाया और अब प्रवक्ता के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सत्ता के लिये नही देश के लिये मर मिटने वाले कार्यकर्ताओ की पार्टी है,हमारे लिये देश पहले ओर दल बाद में है।

यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी में वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। वही कांग्रेस में आजादी के बाद से आज तक वंशवाद के आधार पर ही पार्टी का नेतृत्व चलता आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने पहले मुझे सांसद उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा 4 जिलों के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर मुझे सांसद बनाया अब पार्टी ने मुझे मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रवक्ता बनाकर नया दायित्व सौंपा इस दायित्व को मैं आप सबके आशीर्वाद सहयोग से पूरी तरह कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

यह कहना है मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी का जो उन्होंने आज स्थानीय गीतांजलि गार्डन में भारतीय जनता पार्टी आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों द्वारा आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहे। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि हाल ही में कुछ दिनों पूर्व संसद के सत्र के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी नए मंत्रियों का जिस वक्त प्रधानमंत्री लोकसभा में परिचय कराने के लिए खड़े हुए कांग्रेस ने संसदीय परम्परा का पालन नही किया।

नये बने सभी मंत्रियों का परिचय कराने के दौरान कांग्रेस सहित विपक्ष के अन्य सांसदों ने विरोध कर लोकतंत्र का गला घोटा है। नए मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया यही कारण रहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देश पर सभी नए मंत्री पूरे देश में जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के रूप में यात्रा पर निकले हैं। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सत्ता आती और जाती है। भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे पहले देश और उसके बाद दल है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का एक लक्ष्य मां भारती को परम वैभव की ओर ले जाएं। इन दिनों कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलो ने एक ध्येय बना लिया है कि कैसे भी हो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने विकास का इतिहास लिखा है उनका विरोध कर उनकी छवि को खराब करना है। लेकिन भाजपा इनके ये मनसूबे सफल नही होने देगी।

देश की जनता कांग्रेस के मंसूबों को अच्छी तरह समझती है और कांग्रेस का चेहरा हर स्तर पर बेनकाब हो चुका है। जब हम धारा 370 को हटाने,भव्य राममंदिर के निर्माण करने,तीन तलाक के मुद्दे को लेकर बात करते थे तब कांग्रेसी हमारी हंसी उड़ाते थे। वे कहते थे ये सब आसम्भव है,हमने इन सब समस्याओं का चुटकी में हल कर बता दिया कि नरेंद्र मोदी सरकार के लिये आसम्भव शब्द है ही नही। आज देश मे कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नही बचा है। वो सत्ता के लिये बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही है। कोरोना काल मे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन है के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है।

कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवी ने भी संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता श्री महेंद्र सिंह सोलंकी देवास सांसद को सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में,भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कभी भी सत्ता में बने रहने के लिए,सत्ता के लिये काम नहीं करता है उसके लिए देश पहले हैं और दल बाद में वह देश के लिए काम करता है भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह छोटे से छोटे हो या बड़े से बड़ा हो उनको पूरा मान सम्मान दिया जाता है।

हमारी पार्टी में वंशवाद को कोई स्थान नहीं है कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष अतुल शर्मा,भगवानसिंह पटेल,प्रताप जाट,राजेन्द्र केशव,सुनील परमार,रूपेश पटेल के नेतृत्व में आये सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष,सभी प्रदेश व जिले के नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!