Spread the love

आष्टा। जब तक नींव मजबूत नही होगी तब तक बनने वाला मकान भी मजबूत नही हो सकता है,अगर मकान को मजबूती प्रदान करना है तो सबसे पहले हमें उसकी नींव को मजबूत बनाना होगा। भाजपा में हमारी पहली इकाई बूथ है,जब तक हमारा बूथ मजबूत नही होगा तब तक संगठन को मजबूती नही मिलेगी।

भाजपा जावर मंडल में कार्यसमिति की बैठक

उक्त ओजस्वी उद्बोधन आज भाजपा आष्टा ग्रामीण,जावर,कोठरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता देश की किसी पार्टी के पास नही है,यही कारण है की आज पूरे देश मे जिधर निगाह घुमाओ उधर कमल खिला हुआ नजर आता है।

भाजपा कोठरी मंडल कार्यसमिति की बैठक

भाजपा की सरकार ने आष्टा,जावर,कोठरी क्षेत्र में विकास की जो बड़ी बड़ी सौगातें दी उसे आप सब जनता के बीच ले कर जाये। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय,जिला महामंत्री श्री धारासिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि केंद्र और राज्य सरकार ने आज अनेकों जनहितैषी,विकास की योजनाए शुरू की

आष्टा ग्रामीण मंडल भाजपा की कार्यसमिति की बैठक

हम सब का कर्तव्य बनता है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुचाये, नागरिको को अवगत कराये, पात्र लोगो को उन योजनाओं का लाभ दिलाये।

कोठरी मंडल


ग्रामीण मंडल आष्टा की कार्यसमिति की बैठक में पधारे जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, वरिष्ठ नेता जगदीश पटेल,बिक्रमसिंह कप्तान,बाबूलाल पटेल जिला महामंत्री धारासिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष लखन यादव,जिला कोषाध्यक्ष ओम पटेल धरमसिंह आर्य,मानसिंह ठाकुर,कैलाश बगाना,जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह,मंत्री देवजी पटेल,तारा कटारिया,संध्या बजाज,

आष्टा ग्रामीण मंडल

पूर्व मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, कुमेरसिंह भाटी,मैना मंडल अध्यक्ष भगवानसिंह पटेल, सिद्धिकगंज मंडल अध्यक्ष प्रताप जाट,सतीश सोनानिया,विष्णु परमार का भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील परमार,जावर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र केशव,

जावर मंडल

कोठरी मंडल अध्यक्ष रूपेश पटेल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। मंडल की बैठकों में कोरोना काल मे दिवंगत हुए सभी लोगो को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यसमिति की बैठक में समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!