Spread the love

सीहोर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर की अनुसंशा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सीहोर जिले के ब्लाक अध्यक्षों के नामों की घोषणा आखिर हो ही गई। जिसमें सीहोर निशांत वर्मा ब्लाक अध्यक्ष, विनोद राठौर सीहोर शहर कार्यकारी अध्यक्ष, अहमदपुर ब्लाक से उपब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष देवी सिंह तंवर, जगपाल सिंह सौलंकी, पवन गुर्जर, लोकेश गौर, इछावर से बलवान सिंह पटेल ब्लाक अध्यक्ष, बिलकिसगंज से मनोज परमार ब्लाक अध्यक्ष, सौंडा से संतोष वर्मा उपब्लाक अध्यक्ष, कोठरी से महेश मेवाड़ा उपब्लाक अध्यक्ष, उप ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पटेल, पूरन मालवीय, खेड़ापुरा से रामप्रसाद मालवीय ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष,

जावर से ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार, राजाराम मालवीय, शरीफ बाबा, सेमली से अर्विन्द सिंह ब्लाक अध्यक्ष, जावर से पर्वत सिंह अहिरवार ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष, जितेन्द्र शोभाखेड़ी ब्लाक अध्यक्ष आष्टा, दिलीप सिंह आँवले ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष आष्टा, जाहिद गुड्डु ब्लाक अध्यक्ष आष्टा, नरेन्द्र कुशवाह आष्टा शहर ब्लाक अध्यक्ष, राजेन्द्र ठाकुर ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष आष्टा, कृपाल मालवीय ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष आष्टा की घोषणा की गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी ने बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए आशा व्यक्त की है कि आप अपने महत्वपूर्ण दायित्व का पालन पुरी सक्रीयता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों व अन्नदाता किसान बन्धुओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी व किसान विरोधी नितियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस पार्टी को ओर अधिक मजबूती प्रदान करेगें।

error: Content is protected !!