
आष्टा। आज प्रातः अहमदाबाद से भोपाल जा रही है प्राइवेट यात्री बसक्र AR 01 Q 2323 ड्राइवर की लापरवाही के कारण पलटी खा गई।

जिसमें 4 लोग घायल हो गए घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। घायलों में किसी की भी स्तिथि गंभीर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही देवास सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचे

तथा घायलों से मिले एवं उनसे उनकी कुशलता पूछी, डॉक्टरों से चर्चा कर उनके इलाज आदि की जानकारी ली। घटना जानकारी लगते ही एसडीओपी मोहन सारवान,तहसीलदार लाखनसिंह चौधरी अस्पतालपहुचे घायलों से मिले पूरी जानकारी ली।

घायल मनोज पात्रो ने बताया कि आज जो घटना घटी उसमे बस के चालक की पूरी लापरवाही रही है।
