
आष्टा। स्व प्रबल जैन जादु को शैशव काल में शिक्षा देने वाले फ़ादर जानी प्राचार्य भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस (प्रसिद्ध बी. एस. एस. कालेज भोपाल )आज प्रगति निवास पहुंचे उन्होंने स्व प्रबल जादु की चंचलता चपलता कुशाग्रता को स्मर्ति में लेते हुए प्रिय जादु को स्वयं की और से और मसीह ( ईसाई) समाज की श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा की प्रभु यीशु स्व जादु को मोक्ष प्रदान करेंगे ही क्योकि जो पवित्रता स्व जादु में थी ऐसी ही पवित्रता प्रभु को आनन्द देती है। प्रगति बन्धु अनिल, सुनील, प्रदीप प्रगति को उन्होंने ढांढस बंधाया। इस अवसर पर
पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष् कैलाश परमार,पुर्व युवा कांगेस अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, व्यापार महासंघ आष्टा के महामंत्री पल्लव प्रगति एडवोकेट उपिस्थत थे।
