Spread the love

सीहोर। आज 25 अगस्त से दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू होगा। 25 एवं 26 अगस्त को चलने वाले इस दो दिवसीय महाअभियान को सफल बनाने में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर इसे सफल बनायेंगे। भाजपा सीहोर जिले के अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने इस दो दिवसीय महाअभियान को सफल बनाने की लेकर जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से चर्चा की।

श्री रवि मालवीय जिला अध्यक्ष भाजपा सीहोर

श्री मालवीय ने बताया की इस महाअभियान में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उन सभी नागरिको से चर्चा कर उन्हें टीकाकरण केंद्र जा कर टीका लगवाने के लिये प्रेरित करेंगे जिनको वेक्सिन का प्रथम या द्वितीय डोज लगना है। श्री मालवीय ने बताया की जिले के सभी मंडलों में इस महाअभियान को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विशेष जनजागरण अभियान सोशल मीडिया,जनसम्पर्क कर चलाया है।

श्री रवि मालवीय ने दो दिन के इस महाअभियान में भाजपा के सभी मंडल के अध्यक्षो से आव्हान किया है की वे अपने अपने मंडलों में एक उत्साह का वातावरण निर्मित करे एवं जिन लोगो ने अभी तक प्रथम डोज नही लगवाया उन्हें प्रथम डोज लगवाने के लिये टीकाकरण केन्द्र पर भेजे या स्वयं ले कर जाये,जिनको दूसरा डोज लगना है उन्हें भी प्रेरित कर टीकाकरण केन्द्र तक पहुचाये,ये एक पुण्य का कार्य है।

श्री मालवीय ने सभी जनप्रतिनिधियो,कार्यकर्ताओ, नागरिको,स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है की आपकी महत्वपूर्ण भूमिका भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक है,ताकि उक्त महा अभियान सफल हो सके।

You missed

error: Content is protected !!