Spread the love

आष्टा।समर्थन मूल्य पर आज 1 अप्रैल से सम्पूर्ण मप्र में गेहूं की खरीदी शुरू हो गई है। आज आष्टा अनुविभाग के सभी 29 खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो गई। आष्टा विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने आज मुकाती वेयरहाउस पर विधि विधान से किया गेंहू खरीदी केंद्र का शुभारंभ।


आज से मध्य प्रदेश सरकार की समर्थन मूल्य पर सबसे बड़ी खरीदी,गेंहू की खरीदी का कार्य आज से शुरू हो गया है ।
आज प्रथम दिन कई केंद्रों पर काफी कम किसान पहुंचे कुछ केंद्र ऐसे भी है जहां किसानों का गेंहू की उपज ले कर आने का इंतजार किया जा रहा है।


आज प्रातः आष्टा विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जनपद प्रधान धारासिंह पटेल, एसडीएम विजय कुमार मंडलोई, सहकारिता के आर के रायचूर आपूर्ति विभाग की तृप्ति माला मिश्रा भी मुकाती वेयरहाउस पर पहुंचे।

यहां पर विधिवत रूप से तोलकांटे का पूजन कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।केंद्र पर प्रथम आए किसान का स्वागत और सम्मान भी किया गया। विधायक,जनपद प्रधान एसडीएम जावर एवं मेहतवाडा भी पहुंचे यहां पर भी खरीदी केंद्र का शुभारंभ कर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ नये खरीदी केंद्र भी बनाये है,इनकी स्तिथि आज दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

आज सभी केंद्रों से 20-20 किसानों को जिसमे 15 छोटे किसान,5 बडे किसान को अपनी गेंहू की फसल समर्थन मूल्य पर बेचने लाने हेतु मेसेज भेजे गये थे। कोविड के कारण केंद्र पर भीड़ ना हो इसके पीछे ये कारण बताया गया है। आज कुछ नये खरीदी केंद्रों के कोड जनरेट नही होने के कारण उन केंद्रों पर खरीदी शुरू नही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!